हनुमान मंदिर के निर्माण को ले ग्रामीणों ने किया शिलान्यास
बनियापुर(सारण)। मुख्य बाजार बनियापुर के समीप स्थित एनएच 331 से सटे कन्हौली संग्राम गांव के मुख्य द्वार पर मंगलवार को हनुमान लाल के मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर का शिलान्यास किया गया। इस दौरान बैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत हवन-पूजन का भी आयोजन किया गया। जिससे गांव सहित आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मंदिर निर्माण में अग्रणी भूमिका में शामिल स्थानीय भुवनेश्वर सिंह उर्फ लालाजी ने बताया कि गांव-समाज की सुख-समृद्धि के साथ-साथ लोक कल्याण के उदेश्य से गांव के मुहाने पर संकटमोचन हनुमानजी के मंदिर निर्मण को लेकर पिछले एक वर्ष से तैयारी चल रही थी। मगर कुछ कारणों से कार्य की गति रुकी हुई थी। इस बीच स्थानीय लोगों के सहयोग से सावन के पावन महीने में मंदिर निर्माण को लेकर सहमति बनी। जिसके बाद मंगलवार को मंदिर का विधिवत शिलान्यास कार्य संपन्न कर लिया गया। मौके पर दर्जनों की संख्या में भक्तगण शामिल थे।जहाँ जय श्री राम,जय हनुमान के जयकारे से वातावरण गुंजायमान रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग