अलग-अलग गांवों में मारपीट में नौ महिला पुरुष घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में मारपीट की घटनाओं में नौ महिला पुरुष गंभीर रूप से घायलावस्था में पीएचसी में भर्ती कराये गये जहा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दो को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहला मामला गोपालवाड़ी गांव में सड़क पर लगें बरसात के पानी को दबंगों द्वारा एक व्यक्ति के दरवाजे पर बहाने पर मारपीट में आधा दर्जन महिला पुरुष घायल हो गए जिनकी पहचान स्व कारी राय के 70 वर्षीय पुत्र गणेश राय , गणेश राय के 40 वर्षीय पुत्र चौकिदार राय,अजय राय की 18 वर्षीय पत्नी आरती कुमारी,महेश राय के 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार यादव, संतोष कुमार यादव की 26 वर्षीय पत्नी सुनिता कुमारी,संतोष राय के 50 वर्षीय पुत्र महेश राय के रूप में हुई। वही दूसरे मामले में ब्रारहिपुर गांव में धान के खेत में मछली मारने के वंशी गिराने से रोकने पर मारपीट में वृद्ध महिला का सर फोड़ दिया जिससे वो घायल हो गई।वही डुमरसन में मारपीट में जिउत नट की 30 वर्षीय पत्नी अनिता देवी, मंगरू नट की 35 वर्षीय पुत्र जिउत नट के रूप में हुई। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग