बालू लदे दो ओवरलोडेड ट्रक जब्त,एक लाख तीस हजार रुपए जुर्माना
मशरक (सारण)। जिला प्रर्वतन अवर निरीक्षक ने मंगलवार की अहले सुबह मशरक एसएच-73 हाइवे सड़क पर ओवरलोड बालू लदे वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाकर दो ओवरलोड ट्रक जब्त किया। विभाग के टीम के द्वारा चालान के कागजात जांच के क्रम में दिखाएं गये पर ट्रकों पर क्षमता से ज्यादा मात्रा में बालू पाए गए। जानकारी देते हुए सारण जिला प्रर्वतन अवर निरीक्षक पदाधिकारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रकों पर क्षमता से ज्यादा ओवरलोड वाहनों की जांच की जा रही थी उसी क्रम में बालू से दो ट्रकों को पकड़ा गया। बालू लदे वाहनों की कागजातों व चालान की जांच हुई तो क्षमता से ज्यादा ओवरलोड बालू लेकर जा रहे 2 ट्रक को जब्त किया गया। जप्त ट्रक को मौके पर ही पाॅस हैण्डीलिग मशीन से जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद फाइन कर रशीद दे दी गई। दोनों ट्रकों से टोटल एक लाख तीस हजार रुपए जुर्माना किये गये।जब्त वाहनों को मशरक थाना पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। जहां जुर्माने की राशि सरकारी खजाने में जमा करने के बाद छोड़ दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग