बच्चों के खेल के झग़डे में महिला को लगा चाकू, पीएचसी में भर्ती
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुराने रेलवे स्टेशन के पास पूरब टोला गांव में बच्चों के गोली खेलने के दौरान मारपीट में बचाने गयी महिला को चाकू मारने की घटना सामने आई है। जिसमें गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान पूरब टोला गांव निवासी बिनोद महतो की 32 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई। मामले में घायल महिला ने बताया कि पड़ोस के बच्चे गोली खेल रहे थे उसी दौरान बच्चों में मारपीट हो गई जिसे छुड़ाने गयी तो पड़ोस के ही सीता राम महतो ने पूजा देवी,बसंती देवी, संगीता देवी के साथ आकर मारपीट की और चाकू से वार कर दिया जिससे वो घायल हो गई। मामले में थाना पुलिस को आवेदन देने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग