राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। नगर पंचायत कोपा के बाजार पर स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में हादशा होते होते बच गई। जानकारी के अनुसार लगभग 11 बजे कक्षा 5 के जब बच्चें अपने अपने बेंच पर बैठ कर पढ़ाई कर रहे थें कि अचानक हॉल का सेलिन फैन टुट कर आवाज के साथ नीचे पढ़ाई कर रहे छात्राओं पर गीर गई जिससे आरुषि, महिमा और रिया नाम की 3 छात्राएं बुरी तरह से जख्मों हो गईं।आनन फानन में स्कूल के प्रबंधकों द्वारा घायल छात्राओं को स्थानीय डा शमशुद्दीन के क्लिनिक में लाया गया और उनकी प्राथमिक उपचार की गई। वहीं घटना से छात्राओं के अभिभावकों में काफी रोष बयाप्त है। उनका का कहना है कि स्कूल द्वारा भारी भरकम फीस ली जाती है परंतु सेलिन फैन पुराना ही चल रहा है। यह स्कूल प्रशासन की लापरवाही का ही नतीजा है कि आज एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। गनिमत रहा कि पंखा किसी छात्र के सिर पर नहीं गिरा। वहीं कुछ अभिभावक स्कूल प्रशासन पर इस लापरवाही के कारण स्कूल प्रशासन पर मुकदमा भी करने की बात कह रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग