राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। चोरी हुई चार बाइकों का मामला अभी पुलिस सुलझा ही नहीं पायी थी कि गुरुवार की रात बाइक चोरों ने थाना क्षेत्र के धनौती गांव से दो बाइकों की चोरी कर ली। बताया जाता है कि धनौती गांव निवासी शिक्षक सुरेश तिवारी एवं शशि शर्मा की बरामदे में खड़ी बाइक गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। गत दो दिनों के अंदर आधे दर्जन बाइकों की चोरी से आम लोगों में दहशत का माहौल है। आलम यह है कि विभिन्न शादी समारोहों में शामिल होने जा रहे लोग बारी बारी से अपनी बाइकों की सुरक्षा को मजबूर हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग