पैनवे कि सफाई हेतु नगरवासियों ने कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर की शिकायत
मढ़ौरा (सारण)। नगर पंचायत की रेलवे लाइन पश्चिम के तरफ ग्राम असोइयान वार्ड नंबर 4, 3 एवं ग्राम तकिना वार्ड नंबर 1 होते हुए डाबरा नदी में मिलती है। पैनवे की साफ सफाई ना कराने एवं स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण किये जाने के कारण बरसात के दिनों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिससे आस-पास के ग्रामीणों को काफी कठिनाईयों को सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत की है। ग्रामीणों ने कार्यपालक पदाधिकारी से यथाशीघ्र पैनवे की साफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पैनवे की सफाई नहीं होने एवं स्थानीय कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिये जाने के कारण जलजमाव के साथ-साथ किसानों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर ग्रामीण जगदीश राय, वशिष्ट कुमार, अजय राय, बुटाई राय, बाला शाह, रामायण कुमार, दिलीप राम, समरेश प्रसाद सिंह, हरिशंकर राय, अभिमन्यु कुमार, बीरबल कुमार यादव, राहुल यादव, भूषण कुमार राय, सत्यदेव सिंह, अमरजीत राय एवं अन्य किसान मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग