कोराेना पॉजिटिव मिलने से गांव में हड़कंप, डीएम के निर्देश सील किया गया गांव
बनियापुर(सारण)। पिरौटा मेघा गांव में कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति के मिलने के बाद गाव में हड़कम्प मच गया है। जिलाधिकारी ने पिरौटा मेधा के उत्तर में हजाम टोली,दक्षिण में मध्य विद्यालय पिरौटा, पुरब में फुटानी मोड़ और पश्चिम में जयराम सिंह के घर तक के क्षेत्र को कॉंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है। निर्देश दिया गया है कि इस जोन के किसी भी व्यक्ति को आने जाने पर शख्त मनाही की गई है। इस बाबत जिलाधिकारी द्वारा बीडीओ व सीओ को निर्देशित किया गया है। आवागमन मार्ग को संबंधित मुखिया व वार्ड सदस्य के सहयोग से पूर्णतः लॉक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर दिए गए हैं। पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करने का निर्देश भी दिया है। इस पूरे गतिविधि का अनुश्रवण करने का निर्देश बीडीओ व सीओ को दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग