मशरक दलित बस्ती में गैस चुल्हे से लगी आग, हजारों की संपति जली
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के तरैया-मशरक एस एच-73 पर दलित टोला गोपालवाड़ी में मंगलवार की देर रात गैस चुल्हे पर खाना बनाने के दौरान लगी आग से हजारों रूपये की संपति जलकर राख हो गई। अग्निकांड में पीड़ित परिवार की पहचान स्व नन्हक राम के पुत्र प्रमोद राम के रूप में हुई। मामला है कि प्रमोद राम दैनिक मजदूरी करने गया था वही से काम कर देर शाम लौटा था उसी समय पत्नी खाना बनाने गैस सिलेंडर चुल्हे को जलाने गई जिससे एकाएक आग लग गई। किसी तरह वो कमरे के बाहर निकल गई पर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे कपड़े ,विछावन,चौकी,खाने पीने का समान,गैस चूल्हा जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने चालाकी का परिचय देते हुए मिट्टी बालू से गैस में लगी आग को बुझाया। अग्निकांड से पीड़ित परिवार पर भोजन की व्यवस्था समस्या हो गई। मौके पर पहुंचे पश्चिमी मुखिया दिलीप महतो और सरपंच बिनोद प्रसाद ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलवाने का भरोसा दिलाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग