जमीनी विवाद में जमकर मारपीट, आधा दर्जन महिला पुरुष घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट में आधा दर्जन महिला पुरुष घायल हो गए। पहले मामले में अरना गांव में जमीनी विवाद में मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान स्व जंग बहादुर सिंह के 55 वर्षीय पुत्र कृष्णा सिंह,मोहन सिंह की 18 वर्षीय पुत्र मंटू सिंह, कृष्णा सिंह की 65 वर्षीय पत्नी राजकुमारी देवी, 35 वर्षीय पुत्र मुरारी सिंह,30 वर्षीय पुत्र मुकेश सिंह के रूप में हुई। मामले में घायल ने बताया कि घर के पीछे खेती की जमीन पर विवाद में मारपीट हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है जिसमें मनबोध सिंह समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है। वही दूसरे मामले में किशुनपुरा मठिया गांव में बात ही बात में मारपीट में महिला घायल हो गई घायल महिला की पहचान विजय प्रसाद की 35 वर्षीय पत्नी लक्षमीणा देवी के रूप में हुई। मामले में अभिषेक कुमार प्रसाद समेत तीन को आरोपित किया गया है। दोनों मामले में थाना पुलिस जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग