शिक्षको की समस्याओं को लेकर समग्र शिक्षा डीपीओ से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल
छपरा(सारण)। शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों की क्षमता निर्माण के साथ-साथ उचित वातावरण एवं अध्यापकों की कमी सहित अन्य शिक्षक समस्याओं को लेकर राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को नव पदस्थापित समग्र शिक्षा के डीपीओ राजन गिरी से मिला। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाते हुए डीपीओ ने कहा कि जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को पटरी पर लाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहे। शिक्षक समस्याओं का निबटारा ससमय किया जायेगा। मौके पर राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रेदश अध्यक्ष उदय शंकर गुड्डू, प्रेदश सचिव सुनील तिवारी सहित सारण जिला राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव एवं जिला उपाध्यक्ष अमित प्रकाश गिरी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग