पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में शनिवार को भुमी संबधी विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया वही मौके पर अंचल निरीक्षक मो सैफुल्लाह रहमानी समेत अंचल के कर्मचारी मौजूद रहे। अंचल निरीक्षक मो सैफुल्लाह रहमानी ने बताया कि सारण डीएम के आदेशानुसार हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन थाना परिसर में किया जाता है उसी के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें पहले से 12 मामले लंबित हैं जिनमें जांच पड़ताल के बाद 3 मामलों का निष्पादन कर दिया गया वही 3 नया मामला आया जिसे कागजात की जांच और विपक्षी पार्टी को नोटिस निर्गत करने के रखा गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि भूमी विवादों का समाधान प्रथम स्तर पर करने को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है इसमें आप जो भूमी संबधी विवाद हैं उसे लाएं और उसका निपटारा कराएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग