राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आजदी की लड़ाई में अग्रणी रहे नोनिया समाज के प्रणेता शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा का भव्य आयोजन पूर्व प्रत्याशी विधान सभा सह पूर्व मुखिया श्रवण महतो के आवास पर किया गया। जहां देश व प्रदेश स्तर सहित जिले के नामचीन सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जहां वक्ताओं में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते कृष्ण कुमार भारती ने कहा कि सर्वप्रथम विश्व श्रमिक दिवस पर अपने मजदूर भाईयो, मताताओं, बहनों को नमन करता हूं। तत्पश्चात नोनिया समाज जिन्होंने पूरे देश को एक नई चेतना नई जाग्रति प्रस्तुत किया है। जिन्होंने महात्मा गांधी मे नमक सत्याग्रह आंदोलन का मुख्य सूत्रधार के रूप मे अपनी कुर्बानियां दी। उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज वही समाज उयेक्षित है।अनिसूचित जाति/एसटी की मिलने वाली सभी सुविधाएं लागू करने की बात आज तक उपेक्षित है। वहीं देश आजादी के 75वें अमृत महोत्सव मना रहा है। परन्तु देश में नोनिया समाज आज भी पिछड़ेपन का दंश सहने को मजबूर है। वहीं कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी सह पूर्व मुखिया श्रवण महतो ने देश की आजादी में अपने पूर्वजों की कुर्बानियों की योगदान की चर्चा करते हुए भूले बिसरे अमर शहीदों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता रहेगा। देश उनकी कुर्बानियी को नहीं भूलेगा। वहीं आगंतुको को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद आरा रामेश्वर प्रसाद, विशिष्ट अतिथि हरिश्चंद्र महतो सहित भारी संख्या में महिला पुरुष प्रबुद्ध समाजसेवी शामिल थे। कार्यक्रम का आयोजन धर्मेद्र बैठा के द्वारा व संचालन शिक्षक इंद्रजीत महतो के द्वारा किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग