पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक-महम्मदपुर मुख्य पथ एसएस- 90 पर बंगरा गांव में अनियंत्रित कार ने एक छात्र को धक्का मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलवस्था मे छात्र को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहा प्राथमिक उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल छात्र मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरा गांव के बीरा राय के 16वर्षीय पुत्र बताया जाता है। जो कोचिंग पढने के बाद घर वापस लौट रहा था कि अनियंत्रित ब्रैडा कार ने पीछे से धक्का मार दिया। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग