पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिसई गांव में सोमवार को जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हो गई जिसमें 8 लोग घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए जहां घायलों की पहचान फुल मिया का 55 वर्षीय पुत्र छोटे मियां,छोटे मियां का 40 वर्षीय पुत्र जैनुद्दीन मियां, जैनुद्दीन मियां की 35 वर्षीय पत्नी रबिया बीबी,सजैद्दीन मिया की 40 पत्नी मदीना बीबी और गौरी शंकर राम का 32 वर्षीय पुत्र ब्रजेश कुमार राम,स्व गुलजार राम का 68 वर्षीय पुत्र कालीचरण राम,यदु राम का 60 वर्षीय पुत्र गौरी शंकर राम,गौरी शंकर राम का 35 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ राजेश कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया जिसमें दो की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है उसी को लेकर मारपीट हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। घायलों द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग