- यह कार्यक्रम हिन्दू मुस्लिम के अटूट भाई चारा का दिया संदेश
- इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन, मांगी अमन चैन की दुआ
नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के अमनौर धर्मपुरजाफर पंचायत के कुआरी गांव में बीडीसी प्रतिनिधि पिन्टू तिवारी के घर रविवार की सँध्या राम जान के पाक मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।जिसमे सैकड़ो रोजेदार के साथ राजद के कई नेता रोजा इफ्तार किया।सबसे पहले आजान हुई,फिर सभी रोजेदारों के साथ अल्लाह तबारक व ताला के बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क की अमनचैन के लिए दुआएं मांगी।इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के बड़े-बुजूर्ग, नौजवान व बच्चों के साथ हिन्दू समाज के कई ब्राह्मणों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। मगरिब की अजान सुनकर सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया।राजद अध्यक्ष सुनील राय ,अमनौर प्रमुख फातिमा खातून,पूर्व मुखिया बिजय कुमार बिद्यार्थी ने बताया कि रमजान का यह पाक व पवित्र महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है। जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है। अल्लाह तबारक व ताला उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है।आयोजक बीडीसी प्रतिनिधि पिन्टू तिवारी ने कहा मानव का कल्याण व आपसी भाईचार से बड़ा कोई धर्म नही है। इस प्रकार का इफ्तार पार्टी का आयोजन से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। इस मौके पर भाजपा युवा नेता संतोष गुप्ता,मनशाद अल्ली, सरपँच रणधीर कुमार,बीडीसी मुन्ना चौहान,परसा पंचायत के मुखिया मुस्तफा अंसारी, कन्हैया उपाध्याय, युगल किशोर तिवारी, बासुदेव तिवारी, शिव राम, समाजसेवी मयंक कुमार सिंह, वार्ड अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, नवीन पूरी, समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग