- विशेष अभियान में चलाकर 69 शराब की भट्ठियों ध्वस्त कर लगभग 27500 लीटर पाश/ अर्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया
- हत्या, हत्या के प्रयास के कांडो में 09, महिला उत्पीड़न के कांड में कुल 56 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया तथा कुल 1347 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया।
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 30.04.2022 एवं 01.05.2022 को विशेष अभियान चलाकर कुल 76 (छिहतर) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 06 मोटरसाईकिल एवं 1347 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। पिछले 24 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 69 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 27500 लीटर पाश, अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया। अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है :
गिरफ्तारी एवं बरामदगी
- कुल गिरफतारी : 76
- मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 56
- हत्या / हत्या के प्रयास के कांडों में गिरफतारी : 09
- जप्त शराब :347 लीटर
- शराब भट्ठी ध्वस्तः 69
- अन्य जप्त : मोटरसाईकिल – 06
- वाहन चेकिंग जुर्माना : 76000 रूपये।
1 मई को सोनपुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर परमानंदपुर चंवर से छापामारी कर 150 लीटर देशी शराब जप्त कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
1 मई को रिविलगंज थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर दिलिया दियारा से छापामारी कर 270 लीटर स्प्रीट शराब जप्त किया गया ।
1 मई को अमनौर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम विशुनपुरा एवं ग्राम सलखुआ से छापामारी कर 162 लीटर स्प्रीट शराब जप्त कर 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
3 अप्रैल को खैरा थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर राधाबागी नहरपुर पुल से छापामारी कर 112 लीटर देशी एवं 01 मोटरसाईकिल जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
रात्रिकालीन आपराधिक घटनाओं के निवारण कोविड निर्देशों का अनुपालन एवं संवेदनशील संस्थाओं, बैकों , ए० टी० एम० आदि की प्रभावी सुरक्षा हेतु रात्रि गश्ती सम्पूर्ण जिले में की जा रही है । साथ ही जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग