- पीड़ितों के आवेदन पर खैरा थानेदार ने दर्ज नहीं किया एफआईआर, एसपी से लगाया गुहार
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के नगरा प्रखंड के छोटा तकिया गांव में दबंगों द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के साथ मारपीट कर झोपड़ीनुमा घर में आग लगा दिया गया है। जिससे करीब 25 झोपड़ीनुमा घर एवं तीन पशु समेत लाखों की संपती जलकर राख हो गया है। आगलगी की सूचना मिलने पर आस-पास के ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। आगलगी में करीब आधा दर्जन बकरी, सूअर एवं मुर्गी जल गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विगत 6 और 19 अप्रैल को भी अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों साथ मारपीट किया गया। जिस पर अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एफआर दर्ज किया गया है। जिससे नाराज दूसरे पक्ष के लोगों रविवार को घर में सोयी विधवा महिला से मारपीट झोपड़ी में आग लगा दिया। जिससे करीब 25 झोपड़ीनुमा घर एवं तीन पशु समेत लाखों की संपती जलकर राख हो गया है। मारपीट में महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी, जिसका ईलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इसको लेकर स्व. बालेश्वर मांझी की पत्नी बेबी कुंवर ने खैरा थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि रविवार को दोपहर करीब एक बजे सोयी हुई थी, इस क्रम में योगन्द्र राय, तुफान राय, बिरेन्द्र राय, उपेन्द्र राय, जोनारबी राय, मुकेश राय, मोसाहब राय, जमदार राय, कुणाल राय, संजय राय, सोनू राय, शिवकुमार राय, उमेश राय, उपेन्द्र राय, चिन्ता देवी, लालसा देवी, सुनिता देवी, मुकेश राय जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते गाली-गलौज करने लगे। और मारपीट कर घर में आग लगा दिया है। हालांकि आवेदन देने के बाद अभी तक खैरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया है। जिससे नाराज अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग किया है। जिसमें कहा है कि पुलिस आरोपियों से मिली- भगत कर उनकों संरक्षण दे रहे है। और पूर्व के केस में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। जिससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। इसी कारण दलितों पर विभिन्न प्रकार का अत्याचार कर रहे है।
अग्निकांड में पीड़ितों को नगरा सीओ ने राहत सामग्री का किया वितरण
नगरा प्रखंड के छोटा तकिया गांव में हुए भीषण अग्निकांड कि सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी मोहित सिन्हा घटना स्थल पर पहुंचे। जहां आगलगी में जले झोपड़ीनुमा घरों का मुआयना किया। जिसमें करीब 14 पीड़ितों के बीच तिरपाल का वितरण किया। शेष पीड़ितों से कहा कि तिरपाल खरीदारी किया जाएगा। इसके बाद वितरण किया जाएगा। हालांकि अभी तक अंचलाधिकारी द्वारा राहत कैम्प का संचालन नहीं किया जा रहा है।
बच्ची की शादी के एक दिन पहले घर में लगाया आग, जेवर, रूपये व अनाज जलकर राख
नगरा प्रखंड के छोटा तकिया निवासी स्व. बालेश्वर मांझी के पुत्री की शादी होनी थी। शादी को लेकर सभी लोग तैयारी कर रहे थे। शादी को लेकर जेवर, रूपये और अनाज खरीदकर रखा गया था। लेकिन केस से नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने स्व. बालेश्वर मांझी की पत्नी बेबी देवी के साथ मारपीट कर घर में आग लगा दिया। जिसमें शादी के लिए रखा जेवर, अनाज, करीब एक लाख रूपये समेत पांच लाख की सम्पति जलकर राख हो गया है। पीड़िता ने एसपी को दिये आवेदन में कहा है कि खैरा थानाध्यक्ष के संलिप्तता के कारण हीं आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष को आवेदन देने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग