पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिउरी गांव में सोमवार को जमीनी विवाद में मारपीट में 5 महिला पुरुष घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। घायलों की पहचान स्व प्रभुनाथ राय की 43 वर्षीय पत्नी सुमन्ती कुंवर,19 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी,18 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार और बाबू लाल राय का 54 वर्षीय पुत्र शिवनाथ राय,50 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार किया। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट की घटना हुई जिसमें सभी घायल हो गए। घटना की सूचना लिखित रूप में थाना पुलिस को दी गई पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग