पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। केन्द्रीय विद्यालय मशरक में कक्षा एक में नामांकन को लेकर प्रथम सूची जारी कर दी गई है । विभागीय एवम सांसद कोटा खत्म होने के बाद दो सेक्शन में कुल 80 बच्चो का नाम प्रथम सूची में नामांकन के लिए लगाया गया है । प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रथम सूची में चयनित बच्चो को 5 मई तक नामांकन कराना है। 29 अप्रैल को जारी प्रथम सूची में 2 मई तक सिर्फ 5 बच्चो का नामांकन हो पाया है। 5 मई तक नामांकन नही कराने वाले नामांकन से वंचित हो जायेंगे क्योंकि 6 मई को प्रतीक्षा सूची से दूसरी सूची जारी होगी जिसका नामांकन 9 मई तक होगा। तीसरी और अंतिम सूची 10 मई को बचे हुए सीट के लिए निकाली जाएगी जिसका नामांकन 16 मई तक चलेगा। प्राचार्य ने बताया कि नामांकन तिथि खत्म होने पर विभाग के निर्देश के आलोक में नामांकन प्रक्रिया रोक दी जाएगी ऐसे में अभिभावक निर्धारित अवधि में अपने पालक का नामांकन कराना सुनिश्चित करे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग