संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सारणसत्यदेव स्वामी उच्च विद्यालय सेमरी, मशरक के प्रधानाध्यापक के रूप में कृष्ण कुमार गुप्ता ने योगदान किया। इसके पूर्व बीरेन्द्र कुमार सिंह प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत्त थे। अवकाश प्राप्ति के बाद श्री सिंह ने शिक्षकों की सर्वसम्मति से विद्यालय का सभी प्रभार श्री गुप्ता को सुपुर्द कर दिया। नव पदास्थापित प्रधानाध्यापक श्री गुप्ता ने कहा कि विधालय की विधि व्यस्था को दुरुस्त कर शैक्षणिक माहौल कायम करना उनका प्रथम प्राथमिकता होगा। हर हाल में छात्रहित को ध्यान में रख कार्य किये जायेंगे। वहीं वर्ग का संचालन नियमित किया जाएगा ताकि छात्रों को शैक्षणिक लाभ मिल सके। अवकाश प्राप्त शिक्षक श्री सिंह ने कहा कि अवकाश प्राप्त होना शिक्षकों के लिए विराम नहीं है। शिक्षक जीवन पर्यंत लोगों को अपनी जानकारी से लाभ पहुंचाता है।अवकाश प्राप्त शिक्षक को शिक्षकों ने सम्मानित भी किया। मौके पर शिक्षक शैलेश तिवारी, आशुतोष कुमार, वृज किशोर सिंह, सूर्यदेव सिंह, रंजन कुमार सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग