संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बहला-फुसलाकर 17 वर्षीय नाबालिक लड़की को भगा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए लड़की की माँ ने सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें तीन लोगों को नामजद किया है। मामला थाना क्षेत्र के हाफिजपुर का है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि दीपक कुमार साह द्वारा मेरी पुत्री को लोभ- लालच देकर बहला- फुसलाकर भगा ले गया है।साथ ही मेरी पुत्री घर का पूरा गहना और दस हजार रुपये नगद भी ले गई है।पीड़िता का कहना है कि काफी देर तक जब मेरी पुत्री घर पर नहीं दिखाई दी तो घर के सदस्यों द्वारा खोजबीन शुरू की गई। इस बीच एक नंबर से घर के मोबाइल पर फोन आया कि मैं दीपक कुमार साह लड़की को ले जा रहा हूँ। सुबह में बात करूंगा। बाद में जब हमलोग पुछताक्ष के लिये दीपक के घर गए तो उनके माता- पिता ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग