संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर और सहाजितपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से अज्ञात चोरों ने दो बाइक और एक बोलेरो गाड़ी की चोरी कर ली है।जिस मामले में बनियापुर और सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।बनियापुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में रिविलगंज थाना क्षेत्र के लव कुमार साह ने बताया है कि अपने दोस्त के शादी में बोलेरो लेकर हंसराजपुर में बारात में आया था।जहाँ रात्रि में शामियाना के पास गाड़ी खड़ी कर खाना खाने चला गया।कुछ देर बाद वापस आया तो गाड़ी खड़ी की गई जगह से गायब थी।जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी गाड़ी के संबंध में कोई जानकारी नही मिली।वही बनियापुर थाना क्षेत्र के सोहाई गाजन निवासी जयप्रकाश गिरी ने बताया है कि अपनी बाइक से करही में शादी समारोह में शामिल होने गया था।जहाँ दरबाजे पर बाइक लगाकर समारोह में शरीक होने चला गया।कुछ देर बाद आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी।इधर बनियापुर थाना क्षेत्र के सतुआ निवासी अब्दुल मजीद ने सहाजितपुर थाने में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें बताया है कि अपने दोस्त से मिलने मानोपाली गया था।जहाँ से अज्ञात चोरों द्वार मेरी बाइक चोरी कर ली गई।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।इधर बाइक चोर गिरोह की सक्रियता से आमलोग अपनी वाहन की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिख रहे है।वही पुलिस के लिये भी चोर गिरोह के सदस्य सरदर्द बने हुए है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग