संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आम आदमी पार्टी के बनियापुर प्रखंड इकाई की बैठक हुई। जिसमें पूर्व पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह ने किया। जबकि मंच संचालन विक्रम चौधरी के द्वारा किया गया। इस दौरान पार्टी के संस्थापक सदस्य उमेश्वर सिंह उर्फ मुनि जी ने सभी कार्यकर्ताओं से जोड़-तोड़ के साथ लगकर सदस्यता अभियान चलाते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का अनुरोध किया। साथ पार्टी के कार्यकलापों से लोगों को अवगत कराया गया। मौके पर प्रेमप्रताप सिंह, राजवंशी सिंह, शिवनाथ चौधरी, शमशाद अली, ओमप्रकाश पंडित सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग