अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के देवरिया स्थित योगी बाबा परिसर में एल्डर लाइन टोल फ्री नंबर 14567 के बारे मे जिज्ञासा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टाल फ्री नं को वरिष्ठ नागरिक एवं वंचित शोषित व्यक्तियों को मददगार बताते हुए नोडल ऑफिसर अनूप कुमार सिंह द्वारा विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि भारत सरकार व बिहार सरकार के द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाएं अब वंचित,शोषित और वरिष्ठ नागरिकों तक इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से आसानी से क्रियान्वित होंगी। इसके माध्यम से किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान बताया जाएगा। किसी भी बुजुर्ग एवं शोषित वंचित लोगों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने पर इस टोल फ्री नंबर से मदद तुरंत मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने में यह नंबर काफी मददगार होगी। मौके पर अखिलेश्वर कुमार पांडेय, प्रिंस कुमार यादव, अभिषेक कुमार, राकेश यादव चंदन तिवारी सहित दर्जनों युवा थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग