संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)।अक्षय तृतिया के अवसर पर मंगलवार को लोगों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार वस्त्र आभूषण आदि सामग्रियों की खरीददारी की। इस दौरान मुख्य बाजार सहित कई अन्य बाजारों पर काफी चहल -पहल रही। इस मौके पर आभूषण एवं वस्त्र व्यवसाइयों द्वारा ग्रहको को रिझाने के लिये कई ऑफर भी दिये गये। जिसका लोगों ने पूरा-पूरा लाभ उठाया। वहीं कई लोगो द्वारा अपने सामर्थ्य के अनुसार आचार्य एवं ब्राह्मणों को दान-पुण्य भी किया गया।ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतिया को किया गया दान का कभी क्षय नहीं होता है। इधर प्रखंड के कई इलाकों में मंगलवार को ही भगवान परशुराम की भी जयंती धूम-धाम से मनाई गई। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग