राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने बीस लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर का है।एसआई विष्णुदेव तांती के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि कन्हौली मनोहर निवासी मुन्ना नट घर के पास शराब की विक्री कर रहा है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस वाहन को देख एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाए व्यक्ति ने पुछताक्ष में अपना नाम मुन्ना नट बताया। जिसके बाद तलासी के क्रम में घर के पीछे से बीस लीटर देशी शराब बरामद किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग