राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मोबाइल और रुपये छीनने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के प्यारेपुर निवासी व पीड़ित नितेश कुमार राम ने बताया है कि बनियापुर मेले में थे। उसी समय गांव के ही भूषण कुमार एवं विनीत कुमार मेरे मोबाइल ले लिये और मांगने पर देने से इंकार करने लगे। पीड़ित का कहना है कि मोबाइल के कवर में पांच सौ रुपए भी रखे थे। जिसे नामजदों ने निकाल लिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग