पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। कोरोना में दो साल रमजान के बाद ईद की नमाज घरों में आता करने के बाद इस साल मशरक प्रखंड क्षेत्र के तमाम मस्जिद एवं ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गयी। ईद पर्व पर सुरक्षा को लेकर मढ़ौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार, मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा, पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद,मनरेगा पदाधिकारी प्रमोद यादव, थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल बल के साथ ईदगाह व मस्जिदों का निरीक्षण किया और सभी को ईद की शुभकामनाएं दी, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मशरक प्रखंड क्षेत्र के सोनौली, मदारपुर, हनुमानगंज, चांद कुदरिया, डुमरसन, बहरौली, मशरक तख्त,गोपालवाड़ी, सुंदर,अरना,बंगरा, फरदहिया,सिवरी, गनौली समेत सभी ईदगाहों और मस्जिद परिसर में सुबह 8:00 बजे से नमाज अदा की गयी। वही ईदगाहों के बाहर मेला लगा हुआ रहा। मुस्लिम समुदाय के सभी लोगों ने ईद की नमाज अदा की और मशरक प्रखंड क्षेत्र समेत देश में अमन, चैन, शांति और तरक्की की दुआ की और एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वही बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अमर सिंह, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, सोनौली मुखिया इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ, डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, शिक्षक नेता संतोष सिंह, जजौली मुखिया प्रतिनिधि वरूण यादव, दुरगौली मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह समेत सभी ने ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग