नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के विभिन्न गांव मुहल्लों में हर्षोउल्लास प्यार मोहबत के साथ इस्लाम का सबसे बड़ा त्यव्हार ईद उल फितर मनाया गया। सभी आज के दिन कुर्ता पैजामा और सर पर टोपी लगाए मस्जिद में एकत्र होकर सामूहिक रूप से नमाज अदा किया। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारक वाद पेश किया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। शिक्षक नैमुदिन अंसारी, मोहमद रिजवान, मो अनीश, मो परवेज आलम, मो फरयाज, ने कहा नमाज अदा के बाद हमलोगों ने खुतबा पढा सभी ने अल्लाह की बारगाह में दोनों हाथ उठाकर मुल्क व कौम की तरक्की कामयाबी और अमनो आमन की दुआ मांगी, अमनौर अमन व नूर से बना है जहाँ गंगा जमनी तहजीब की आबो हवा बहती है, इसको बरकरार रखना हम सबकी जिमेवारी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग