राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। विगत दिनों सोशल मीडिया पर नृत्य कार्यक्रम में एक व्यक्ति के द्वारा महिला नर्तकी के साथ नृत्य करते हुए अपने दोनो हाथो में अवैध हथियार लहराने से सम्बंधित एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का तत्क्षण संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा एवं थानाध्यक्ष अमनौर को वायरल वीडियो का सत्यापन कर अग्रतर कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया। सत्यापनोपरांत थानाध्यक्ष अमनौर थाना के द्वारा वायरल वीडियो में दिख रहे जन्मदिन के कार्यक्रम में नर्तकी के साथ नृत्य करते हुए अपने दोनो हाथो में अवैध हथियार लहराते हुए व्यक्ति की पहचान रवि सिंह, पिता संजय सिंह, सा० झाखरा, थाना अमनौर , जिला सारण के रूप में की गई, जिसे पुलिस टीम द्वारा छापामारी कर 01 लोडेड देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में अमनौर थानान्तर्गत कांड सं0-110/ 22, 27.04.22, धारा -188 भा0 द0 वि0 एवं 25 (1- बी) ए/ (9) दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफतार अभियुक्त का नाम :
- रवि सिंह, पिता संजय सिंह, झाखरा, थाना अमनौर, सारण
बरामद / जप्त वस्तुओं की विवरणी :
- देशी पिस्टल : – 01
- जिन्दा कारतूस : – 01



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग