राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। 3 मई को अकिलपुर थानान्तर्गत संध्या गश्ती पुलिस टीम के द्वारा केदलपुरा पुरानी पानापुर रोड पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था। वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस को देखकर एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति के द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे वाहन चेकिंग में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/ बल के द्वारा पीछा कर पकड़ा गया। पकड़े गये मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति की तलासी उपरांत उसके पास से 01 लोडेड देशी कट्टा एवं 01 मोटरसाईकिल जप्त कर अभियुक्त रंजन कुमार, पिता शिवधर राय सा० मनेर ( सराय मोहल्ला) थाना- मनेर, जिला- पटना को गिरफ्तार किया गया, जिस संबंध में अकिलपुर थाना कांड सं0-31/ 22, 03.05.22, धारा 25 (1- बी) 26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।
» गिरफतार अभियुक्त का नाम एवं पताः
- रंजन कुमार, पिता शिवधर राय, मनेर (सराय मोहल्ला), थाना- मनेर, पटना
» बरामद / जप्त वस्तुओं की विवरणी :
- देशी कट्टा :01
- जिन्दा कारतूस : 01
- मोटरसाईकिल : 01


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग