पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के मशर सहाजितपुर मुख्य सड़क पर बीते सप्ताह पहले मगुरहा गांव में बाइक सवार पिता की सड़क दुघर्टना में मौत हो जानें पर मृतक के बेटे के द्वारा बुधवार को थाना पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। दर्ज प्राथमिकी में मठिया गांव निवासी नीरज कुमार साह ने बताया कि उसके पिता राजबहादुर साह बाइक बीआर 04टी 6762 पर सवार होकर शादी का कार्ड लोगों को देकर घर आ रहे थे कि मगुरहा गांव में बाइक सवार अलख कुमार पाण्डेय और संजीव प्रसाद बाइक बीआर 04 जेड 8081 से अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी जिसमें उनके सर पर गंभीर चोट लग गई जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामले में दोनों भी घायल हो गए। दिए आवेदन पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग