पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली गांव पुराने ईट को चोरी कर बाउंड्री बनानें के विवाद में मिले आवेदन पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। दर्ज प्राथमिकी में सेमरी गांव निवासी शांति कुवर पिता कन्हैयालाल प्रसाद ने बताया कि उसका नैहर बहरौली में हैं उसके पिता मंगनी साह के द्वारा अपना पूरा जमीन जायदाद मेरे नाम बैनामा कर दिया गया है जिसमें से उसके द्वारा विक्रमा साह को जमीन बेची गई है जिस उसका ईट रखा हैं जो उनको बेचा नही गया था उसी ईट को रामेश्वर साह समेत आधा दर्जन लोग के द्वारा ईट चोरी कर बाउंड्री बना ली गई है। वही ईट मांगने और विरोध जताने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकीं दी जा रही है। मामले में थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग