पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के ब़गरा महादेवा ब्रह्म स्थान के पास बुधवार को बाइक सवार दंपति की पैदल जा रही महिला से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार और पैदल महिला गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। घायलों की पहचान अरना पंचायत के छपिया पूरब टोला गांव निवासी दशरथ राम का 25 वर्षीय पुत्र भोला राम और पैदल घायल महिला मोगलहिया गांव निवासी स्व गोपाल राय की 50 वर्षीय पत्नी बेदामो कुंवर के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों के परिजनों ने बताया कि बाइक सवार ससुराल से वापस मशरक के रास्ते घर जा रहा था कि पैदल महिला के एकाएक बीच सड़क पर आ जानें से टक्कर हो गई और दोनों घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग