पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास बुधवार को बाइक सवार वृद्ध सड़क दुघर्टना में घायलावस्था में थाना पुलिस गश्ती दल के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां घायल वृद्ध की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी स्व पिताम्बर सिंह के 63 वर्षीय पुत्र जयनाथ सिंह के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने घायल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायल बाइक पर सवार होकर मशरक के रास्ते घर जा रहें थें कि ट्रक की चपेट में आ गए जिसमें घायल हो गए। वही मौके पर पहुंची थाना पुलिस गश्ती दल ने घायल वृद्ध को गश्ती गाड़ी में लाद इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग