राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। राज्य सरकार से मिले दिशा निर्देश के आलोक में डीएम राजेश मीणा व एसपी संतोष कुमार ने बुधवार की शाम छपरा जेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को गाइडलाइन भी जारी किया। संचिकाओं का भी अवलोकन किया। जेल अधीक्षक राधेश्याम सुमन को जेल के नियमित निरीक्षण पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि छपरा जेल संवेदनशील है और इसकी सुरक्षा पर भी समुचित ध्यान देने की जरूरत है। जेल की साफ सफाई पर ध्यान देने की जरूरत बताई।वहीं डीएम और एसपी के छपरा जेल में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक दोनों पदाधिकारियों का रूटीन विजिट था। मालूम हो कि छपरा जेल में निरीक्षण के दौरान पूर्व में कई बार आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई है और भगवान बाजार थाने में एफआईआर की प्रक्रिया जेल प्रशासन के स्तर पर कराई गई है ।छपरा जेल में क्षमता से अधिक कैदी रह रहे हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग