राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 3 एवं 4 मई 2022 को विशेष अभियान चलाकर कुल 84 (चौरासी) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर देशी कट्टा 3, जिंदा कारतूस 6 मोटरसाईकिल 2, ट्रक 1, तास 1 सेट, मोबाईल 2, पायल 2, खोखा 1, ड्राईविंग लाईसेंस 1, सूटकेस 1, आईकार्ड 01 एवं 4070 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। मुफ्फलिस थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर छपरा डोरीगंज मुख्य मार्ग पर छापामारी कर 3942.72 लीटर अंगेजी शराब, 01 ट्रक एवं 02 मोबाईल जप्त कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पिछले 48 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 05 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 2430 लीटर पाश/ अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया। अन्य
कुल गिरफ्तारी एवं बरामदगी
- कुल गिरफतारी : 84
- मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 17
- हत्या / हत्या के प्रयास के कांडों में गिरफतारी : 20
- जप्त शराब : 4070 लीटर
- शराब भट्ठी ध्वस्तः 05
- अवैध आग्नेयास्त्र : देशी कट्टा- 03 , जिंदा कारतूस – 06
- महिला उत्पीड़न के कांड में 2
- अनु0 जाति/ जनजाति के कांड में 4,
- पुलिस पर हमला के कांड में 2
- अन्य जप्तः मोटरसाईकिल 2, ट्रक 1, तास 1 सेट, मोबाईल 2, पायल -02 , खोखा 1 , ड्राईविंगलाईसेंस 1, सूटकेस 1, आईकार्ड 1
- वाहन चेकिंग जुर्माना : 48 हजार रूपये।
रात्रिकालीन आपराधिक घटनाओं के निवारण कोविड निर्देशों का अनुपालन एवं संवेदनशील संस्थाओं, बैकों, ए० टी० एम० आदि की प्रभावी सुरक्षा हेतु रात्रि गश्ती सम्पूर्ण जिले में की जा रही है। साथ ही जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग