- धूमधाम से मनी समाजवाद के जनक कार्ल मार्क्स की जयंती
- एआईएसएफ सारण ने मनाईं सर्वहारा जगत के प्रणेता कार्ल मार्क्स की 204 वी जयंती
प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। 5 मई को एआईएसएफ सारण जिला परिषद ने समाजवाद के प्रवर्तक, समाज सुधारक महान दार्शनिक कार्ल मार्क्स की 204 वी जयंती साढा खेमाजी टोला स्थित आयूस भवन में मनाई। सर्वप्रथम कार्ल मार्क्स के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए एआईएसएफ जिला सचिव अमित नयन ने कहा कि वर्तमान परिवेश में कार्ल मार्क्स के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है सभी देश की प्रगति को च चार चांद लग पाएगा। उन्होंने वर्तमान परिवेश की वस्तु स्थिति से परिचय कराते हुए कहा कि देश में आज सांप्रदायिक उन्माद अपने चरम सीमा पर है। देश के वास्तविक मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा ,रोजगार आज गौण हो गया है। वर्तमान सरकार इन मुद्दों से देश को भटकाने के लिए हिंदू मुसलमान करके युवाओं को भड़काने का काम कर रही है। हम सभी युवाओं को सचेत होकर शिक्षा रोजगार महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए लगातार संघर्ष करने की जरूरत है। तभी कार्ल मार्क्स के सपने की दुनिया वास्तविकता में धरातल पर नजर आएगी। जिला अध्यक्ष रूपेशकेश कुमार यादव ने कहा कि आज भाई भाई को लड़ाने का काम देश में किया जा रहा है। जो देश के लिए कहीं से सही नहीं है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदित्य राज, तेजा पांडे, राजा रोमियो, अमित मिश्रा, रविकेश कुमार, अमन प्रताप यादव, विकास कुमार, सतकृत, दानिश अली आदि मौजूद थें।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि