पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के कर्णकुदरिया पंचायत के शिवरी गांव के विमलेश महतो के यहां आए बुधवार की रात्रि में तिलक समारोह में एक छोटा सा बच्चा खो गया। जो कि राजापट्टी स्टेशन के पीछे रात्रि में भटक रहा था कि कर्णकुदरिया गांव के निवासी चंदन कुमार राम पिता हरेन्द्र राम को दिखाई दिया। उन्होंने अपने साथ घर उस लड़के को लेकर चले गए। उसके अहले सुबह में बच्चे के पिता कहला बिशुनपुरा गांव निवासी सत्येंद्र महतो ने बच्चे के खो जाने की सुचना मशरक थाना पुलिस को दिया। चंदन कुमार राम ने इसकी जानकारी कर्णकुदरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि असरफ अली को भी दिया। जिसके बाद थाना पुलिस और मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली द्वारा वहां कागजी कार्रवाई करते हुए बच्चे को उनके परिजनो को सौप दिया गया। मामले में पीड़ित पिता ने बताया कि वे लोग गोपालगंज जिले के मझवलिया से डुमरसन के सिवरी गांव में तिलक समारोह में आए थे। और वे लोग राजापट्टी रेलवे ढाला के पास रूक कर पानी पी रहे थे कि उसी समय लड़का गाड़ी से उतर कर भटक गया। उनलोगो के द्वारा काफी खोजबिन के बाद भी नही मिला। बच्चा मिल जाने के बाद उन्होंने मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली को बधाई दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग