पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने गुरूवार को अपराध नियंत्रण और सड़कों पर यातायात नियमों के तरह सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया। जिसको लेकर थाना परिसर सड़क पर ही सघन बाइक चेंकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना मानक के चलने वाले करीब एक दर्जन वाहनों को पकड़़ जुर्माना लगाया। बताया जाता है कि पुलिस द्वारा थाना के सामने मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चला बिना मानक के वाहन चलाने वाले चालकों को सबक सिखाया तथा उनपर आर्थिक जुर्माना लगाया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुल एक दर्जन बाइक को पकड़ा। जिनके चालकों द्वारा बगैर मानक पूरा किये वाहन चलाया जा रहा था। किसी के पास डीएल नहीं था तो किसी के वाहन के कागजात पूरे नहीं थे। इस दौरान पुलिस ने इन वाहन चालकों से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाने से दुपहिया चालकों में हड़कंप मचा रहा। कई वाहन चालक पुलिस के अभियान को देख दूसरे रास्ते से निकल भागे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि यह रूटिंग जांच है। अपराध नियंत्रण को लेकर अपराधियों पर विशेष नजर रखने के लिए सघन वाहन चेकिंग लगातार चलेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग