राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा/जलालपुर (सारण)। कोपा थाना क्षेत्र के भटवलिया ग्राम के”अमन शर्मा हत्याकांड” के मुख्य आरोपी के अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों का गुस्सा गुरवार को फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों ने छपरा सीवान राष्ट्रीय राजमार्ग 531 को कोपा चट्टी के पास घंटों जाम कर दिया तथा प्रदर्शन किया। सड़क जाम करने पहुंची मृतक अमन की माता अनीता देवी, बहन रानी, पिता श्याम बाबू शर्मा सहित अन्य गांव वाले आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थें। परिवार वालों का कहना था कि पुलिस इस हत्याकांड के चार दिनों बाद भी मुख्य आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसमें कोपा थाना की निष्क्रियता साफ झलकती है। बाद में डीएसपी के पहुंचने पर तथा उनके द्वारा इस हत्याकांड के आरोपी के शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन पर सड़क जाम हटा। इस जाम के कारण सैकड़ों गाड़ियां दोनों तरफ खड़ी हो गई थी। बताते चलें कि कोपा थाना क्षेत्र के भटवालिया ग्राम में सोमवार को 19वर्षीय अमन शर्मा की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। अमन की मां अनीता देवी ने कोपा थाना मे एफ आई आर दर्ज करा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी तथा कठोरतम सजा दिलाने की मांग की थी। मृतक अमन की मां ने बताया कि वह मेरे छह संतानो मे एकलौता बेटा था। उनलोगो ने मेरे एकलोते पुत्र की निर्मम हत्या कर दी। हत्यारो ने मेरे अमन को घर से 11:00 बजे दिन में बुलाकर सब ले गए थे। उसके घर आने में देरी हुई तो फोन किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। अगले दिन हरदे छपरा चंवर में उसका शव मिला। उसने कोपा थाना में सोमवार की शाम एफ आई आर दर्ज कराया था। पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों में से साहिल शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि दूसरा अभियुक्त विशाल शर्मा फरार है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग