राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड के खैरा थाना क्षेत्र स्थित रामपुर कला स्कूल के समीप खैरा-अख्तियारपुर मार्ग पर ससुराल से अपने गांव लौट रहे बाईक सवार युवक को एकअनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही उक्त युवक की मौत हो गई। घटना बीती रात की बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब उक्त सड़क पर टहलने गये लोगों की नजर सड़क किनारे मृत युवक पड़ी। युवक की बाईक उसी स्थान पर पड़ी हुई थी। मृतक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी अशर्फी साह के 30 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार साह के रूप में की गई। इसकी सूचना परिजनों को मिलते ही उनके बीच कोहराम मच गया। इसकी सूचना लोगों ने जब खैरा थाने को दी तब खैरा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी अपने दर बल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुमन कुमार साह बीती रात अपने ससुराल खैरा थाना क्षेत्र के कोरेया पंचायत के धर्मपुर गांव से अपने घर लौट रहा था। इसी बीच खैरा-अख्तियारपुर मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाईक में जोरदार टक्कर मार दिया था। जिससे उसकी मौत मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सुमन कुमार साह के परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग