पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर कईया टोला गांव में शुक्रवार की सुबह निजी जमीन पर सड़क के विवाद में को लेकर दो पड़ोसी के बीच जमकर मारपीट में 8 लोग गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। घायल की पहचान स्व अवधेश सिंह का 45 वर्षीय पुत्र नवल किशोर सिंह,स्व कवलेश सिंह का 62 वर्षीय पुत्र भिखारी सिंह, पुरूषोत्तम सिंह का 22 वर्षीय पुत्र कृष्णा कांत सिंह और स्व हेमबाबू सिंह का 35 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र सिंह,स्व बनारस सिह की 55 वर्षीय पुत्र फुलवती कुंवर,स्व बनारस सिंह के तीन पुत्र 22 वर्षीय पुत्र सिटू कुमार, 34 वर्षीय पुत्र राजू कुमार,40 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर चार की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में घायलो ने बताया कि निजी जमीन पर निजी जमीन पर सड़क को लेकर पहले से विवाद में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है जिसमें जांच पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है उसी सड़क को लेकर विवाद खड़ा कर जमकर मारपीट कर घायल कर दिया गया। दोनों पड़ोसी के द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग