राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। अपर समाहत्र्ता- सह- सेवा शिकायत निवारण पदाधिकारी डॉ0 गगन के द्वारा बताया गया कि बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली के तहत नारायण मिश्रा, पिता-स्व0 रामेश्वर मिश्रा, पता- पश्चिमी रौजा टोला, थाना- नगर थाना, पोस्ट- छपरा के द्वारा बकाये राशि के भुगतान से संबंधित शिकायत पत्र कार्यपालक अभियंता, लघु सिचाई प्रमंडल- छपरा के खिलाफ दर्ज किया गया था। नारायण मिश्रा, लघु सिचाई प्रमंडल- छपरा में नलकूप चालक के पद पर कार्यरत्त थे। अपर समाहत्र्ता- सह- सेवा शिकायत निवारण पदाधिकारी, सारण छपरा के कार्यालय में सुनवाई के दौरान बकाये राशि का भुगतान शिकायतकत्र्ता के बैक खाते में कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग