पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मुख्य डाकघर में लगातार कई दिनों से लिंक नहीं रहने के कारण खाता धारियों को बड़ी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। मशरक डाक घर के लिए लिंक बाधित की समस्या कोई नई नहीं है। यह समस्या हमेशा बनी रहती है। लिंक बाधित होने के कारण जमा निकासी से लेकर नया खाता खोलने तक का काम बाधित है। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार क्षेत्रों में शादी विवाह का लगन जोर शोर से चल रहा है। पैसा उठाने को लेकर बहुत बड़ी परेशानी का सामना उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। खाता धारियों के कहने के अनुसार वह लगातार 1 सप्ताह से डाकघर का चक्कर लगा रहे हैं। बिना काम हुए निराश होकर लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के कहने के अनुसार लिंक समस्या के अलावा डाक घर में रेवेन्यू टिकट, इंडियन पोस्टल आर्डर नदारद है। इस समस्या पर डाकपाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लिंक की समस्या लगभग एक सप्ताह से बाधित है जिसके कारण विभागीय कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। इसकी सूचना लगातार वरीय पदाधिकारी को दिया जा रहा है। बात रही रिवेन्यू टिकट और इंडियन पोस्टल आर्डर की तो इसका समाधान बहुत जल्द कर लिया जाएगा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग