राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के गोपाल वाड़ी गांव में गुरुवार की शाम दरवाजे पर टैक्टर से मिट्टी गिराने के दौरान पड़ोसी द्वारा वर्चस्व कायम रखनें के विवाद में लाठी डंडे और लोहे के रड से लैश होकर मारपीट कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया। घायल तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान गोपाल वाड़ी गांव निवासी स्व राम ईश्वर राम का 50 वर्षीय पुत्र हीरा लाल राम, हीरालाल राम का 21 वर्षीय पुत्र राजा कुमार,धरमजीत राम की 28 वर्षीय पत्नी कुसुम कुमारी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर घायल हीरालाल राम को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में घायल ने बताया कि उनके दरवाजे पर ट्रैक्टर से मिट्टी गिराया जा रहा था उसी में ट्रैक्टर के आने जाने के विवाद में वर्चस्व कायम रखनें को लेकर गाली गलौज करने लगें जिसका विरोध करने पर मारपीट की गई। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग