राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/सारण (संजीत कुमार अकेला)। मांझी प्रखंड के बरवां गांव में नवनिर्मित श्री जटहा बाबा मंदिर में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित महायज्ञ के चौथे दिन गुरुवार को आचार्य अनु मिश्र की निर्देशानुसार विधि-विधान से मंत्रोच्चारण व शोभा यात्रा के बीच मूर्ति का नगर-भ्रमण कराया गया। गाजे-बजे के साथ निकली शोभा यात्रा में हाथी घोड़े की जुलूस निकाली गई। जिसमें श्रद्धालु महिला-पुरुष, युवक-युवतियां व बच्चे मूर्ति के साथ हाथों में ध्वज लिए गांवों में पूरे उत्साह के साथ भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ अनुष्ठान-स्थल पर पहुंचे। उसके बाद शैय्याधिवास का अनुष्ठान पूरा किया गया। नगर भ्रमण के क्रम में श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा मार्ग व वातावरण गूंजता रहा। इस दौरान ग्रामीण युवक-युवतियों के द्वारा प्रस्तुत अद्भुत नोकझोंक, चुहलबाजी, नृत्य व संगीतमय झांकी में सभी मंत्र-मुग्ध नजर आए। बताया गया कि 6 मई को प्राण प्रतिष्ठा, महाभिषेक एवं रात्रि में प्रवचन का आयोजन होगा। वहीं 7 मई को पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण व महाभंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग