राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों में तरैया गांव निवासी सूरज कुमार, बबिता देवी तथा सुरेंद्र साह शामिल है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं तरैया-मसरख एसएच-73 मुख्य सड़क पर अज्ञात बोलेरो की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति इसुआपुर थाना क्षेत्र के अचितपुर गांव निवासी गुड्डू कुमार राय का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीरावस्था में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। पीड़ित पक्षो ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले कि जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग