राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिषद के सारण ज़िला में संगठन के विस्तार के लिए सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर सिंह और सारण ज़िला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में सारण ज़िला का दौरा किया गया।संगठन के विस्तार के लिए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के लिए संगठन के उद्देश्य को जन जन तक पहुचाने के लिए गांव गांव में संग़ठन के नेता दौरा करेंगे और विशेष अभियान चलायेंगे। भ्रमण में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर सिंह सारण ज़िला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनू सिंह आदि उपस्थित थे।वही भारत सरकार के इस्पात मंत्री आरसीपी सिं के एपीएस पूर्व जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष महतो को सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर सिंह जदयू नेता सह सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिषद के सारण ज़िला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन और कार्यकर्ताओं ने समाज और राजनीतिक में किये जा रहे उनके अच्छे कार्यो के लिए अंग वस्र से संतोष महतो को सम्मानित किया। शंकर सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिषद सद्दाम हुसैन जदयू नेता। सह संग़ठन के सारण ज़िला अध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनू सिंह जदयू नेता महेश सिंह मुन्ना महतो झूलन जी और साथ मे अन्य उपस्थित थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा